Web  hindi.cri.cn
    अफ़गानिस्तान मुद्दे के समाधान पर चीन के 5 सुझाव
    2014-10-31 17:02:59 cri

    चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग और अफ़गान राष्ट्रपति अशरफ़ गनी ने 31 अक्तूबर को पेईचिंग में अफ़गानिस्तान मुद्दे पर इस्तान्बुल प्रक्रिया की चौथी विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

    ली खछ्यांग ने चीन सरकार की ओर से इस बैठक के आयोजन के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस्तान्बुल प्रक्रिया बढ़ाने से अफ़गानिस्तान मामले का जल्द ही समाधान करने और क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि बढ़ाने में मदद मिलेगी। आशा है कि इस बैठक में अफ़गानिस्तान के स्थिर संक्रमण और सुरक्षित विकास के लिये क्षेत्रीय देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के दृढ़ समर्थन का स्पष्ट संदेश दिया जाएगा।

    उन्होंने अफ़गानिस्तान मुद्दे के समाधान के लिये चीन के पांच सुझाव भी पेश किये।

    पहला, अफ़गानिस्तान का प्रशासन अफ़गान जनता द्वारा किया जाना चाहिये।

    दूसरा, राजनीतिक सुलह संपन्न करने में तेज़ी लायी जाए।

    तीसरा, आर्थिक पुनर्निर्माण बढ़ाया जाए।

    चौथा, विकास का रास्ता खोजा जाए।

    और पांचवां, अफ़गानिस्ताम के विकास के लिय बाहरी समर्थन मज़बूत किया जाए।

    अशरफ़ गनी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री ली के पांच सुझावों पर सहमति जतायी। उन्होंने अफ़गानिस्तान के लिये चीन के दीर्घकालीन सहायता और समर्थन पर आभार जताया। गनी ने कहा कि इस्तान्बुल प्रक्रिया अफ़गानिस्तान मामले के जल्दी निपटारे और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिये मददगार सिद्ध होगी। अफ़गानिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समर्थन के तहत शांतिपूर्ण सुलह बढ़ाएगा और क्षेत्रीय विकास के लिये सक्रीय भूमिका निभएगा। (लिली)

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040