Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका में भूस्खलन से 200 लाग लापता
    2014-10-31 10:06:02 cri

    मध्य और दक्षिण श्रीलंका के पहाड़ी क्षेत्र में भीषण भूस्खलन हुआ है। इस समय राहत कार्य जारी है। घटनास्थल से कुछ मृतकों के शव मिले हैं, लेकिन अब भी 200 से अधिक लोग लापता हैं।

    श्रीलंकाई आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार अब 700 से अधिक सैनिक राहत कार्य में जुटे हुए हैं, मलबा साफ़ करने और हताहतों को बाहर निकालने के लिये भारी मशीनों का भी प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन राहत कार्य धीमी गति से चल रहा है।

    30 अक्तूबर की शाम को आपदा प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर वर्षा हुई, जिससे भूस्खलन में राहत कार्य को रोकना पड़ा।

    गौरतलब है कि हर वर्ष अगस्त से दिसम्बर तक बरसात के मौसम में श्रीलंका के मध्य और दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र में कभी-कभार भूस्खलन की घटना होती है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040