Web  hindi.cri.cn
    चीनी कंपनी ने श्रीलंकाई आपदा पीडितों को चंदा दिया
    2014-10-31 16:42:55 cri

    चीनी मशीनरी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन ने 30 अक्टूबर को मध्य श्रीलंका में हुए भूस्खलन हादसे के पीडितों की सहायता के लिए श्रीलंकाई आर्थिक विकास मंत्री बोसिल राजपक्से को 50 लाख श्रीलंकाई रुपये यानी 38 हजार अमेरिकी डॉलर चंदा प्रदान किया।

    बासिल ने श्रीलंकाई सरकार की ओर चीनी मशीनरी इंजीनिरिंग कॉर्पोरेशन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चीनी कंपनियों द्वारा लंबे समय से स्थानीय कल्याण कार्यों में भाग लेने का उच्च मूल्यांकन किया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चीन-श्रीलंका आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में बड़ी प्रगति मिली है। चीन सरकार के कर्जों पर निर्मित सिलसिलेवार बड़ी परियोजनाओं ने श्रीलंका के सामाजिक और आर्थिक विकास में सकारात्मक भूमिका निभाई है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040