Web  hindi.cri.cn
    रूस और यूक्रेन के बीच गैस सप्लाई पर समझौता संपन्न
    2014-10-31 16:40:57 cri

    रूस और यूक्रेन ने 30 अक्टूबर को सर्दी में गैस सप्लाई पर अंतरिम समझौता संपन्न किया, इस समझौते की राशि 4 अरब 60 करोड अमेरिकी डॉलर है।

    यह समझौता रूस, यूरोपीय संघ और यूक्रेन की त्रिपक्षीय वार्ता के बाद संपन्न किया गया है। यूरोपीय संघ ने बयान जारी कर कहा कि यह समझौता अगले वर्ष मार्च के अंत से पहले प्रभावी होगा। यूक्रेन फौरन ही रूस के 1 अरब 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर बकाया चुकाएगा और इस वर्ष के अंत से पहले 1 अरब 65 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा।

    फ्रांस, जर्मनी, रूस और यूक्रेन के नेताओं ने उस दिन सम्पन्न हुए इस समझौते का स्वागत किया।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040