Web  hindi.cri.cn
    प्रथम विश्व शहर दिवस मनाने का समारोह शांगहाई में आयोजित
    2014-10-31 16:35:22 cri

    प्रथम विश्व शहर दिवस मनाने का समारोह 31 अक्टूबर को चीन के शांगहाई शहर में आयोजित हुआ। चीनी प्रधानमंत्री ली ख छ्यांग और संयुक्तराष्ट्र महासचिव बान की मून ने अलग अलग तौर पर इस गतिविधि के लिए बधाई संदेश भेजा।

    ली ख छ्यांग ने अपने पत्र में कहा कि विश्व शहर दिवस का मुख्य विषय शहरों में जीवन अधिक सुनहरा है। इस वर्ष की मुख्य थीम शहर का परिवर्तन और विकास है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शहरी क्षेत्र के सहयोग खासकर ग्रीन शहर, स्मार्ट शहर, शहरी प्रबंधन और शहरी संस्कृति के आदान प्रदान और सहयोग को बढ़ाना चाहिए।

    बान की मून ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रथम विश्व शहर दिवस की थीम ने शहर के सृजन और विकास पर जोर लगाया। विश्व के विभन्न देशों को शहर के भावी विकास के बारे में सोचकर शहर विकास कार्यक्रम बनाना चाहिए।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040