महिलाओं पर भेदभाव मिटाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की समिति ने 23 अक्टूबर को जिनेवा में चीन में महिलाओं पर भेदभाव मिटाने से जुड़े संधि यानी सीईडीएडब्ल्यू के कार्यांवयन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया।
चीनी राज्य परिषद की महिला और बच्चा कार्य समिति की उप मुख्य सोंग स्यु-यान ने चीन में सीईडीएडब्ल्यू के कार्यांवयन की स्थिति बताते हुए कहा कि चीन सरकार महिलाओं का विकास और लैंगिक समानता पर ध्यान देती है। वर्ष 2006 से चीन सरकार ने महिला अधिकार संरक्षण संबंधी 10 से अधिक कानून बनाए।
सोंग स्यु-यान ने आगे कहा कि चीन ने सीईडीएडब्ल्यू के कार्यांवयन में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ व्यापक सहयोग किए। चीन ने विभिन्न देशों और क्षेत्रों की महिलाओं के साथ मानवाधिकार से संबंधित बातचीत करने के साथ साथ सहयोग भी किया।
संयुक्त राष्ट्र समिति ने चीनी सरकार के प्रयास और उपलब्धियों का सकारात्मक मूल्यांकन किया और चीन में महिलाओं के विकास और लैंगिक समानता में हासिल उपलब्धियों की प्रशंसा की।
(हैया)