Web  hindi.cri.cn
    चीन और भारत सहित 12 देशों की फिल्में शिनच्यांग में प्रदर्शित होंगी
    2014-10-24 17:15:50 cri

    चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश की सरकार के तत्वावधान में दूसरी उरुमुछी एशिया यूरोप फिल्म प्रदर्शनी 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक शिनच्यांग में आयोजित होगी। चीन, भारत, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, कनाडा, रूस और स्पेनिश आदि 12 देशों की 26 फिल्में दिखाई जाएंगी।

    बताया जाता है कि वर्तमान फिल्म प्रदर्शनी का विषय है आदान-प्रदान, सहयोग और सपना। हाल के वर्षों में दुनिया और चीन के फिल्म उद्योग में हासिल उपलब्धियां प्रदर्शनी में दिखाई जाएंगी। फिल्में थियेटर के अलावा, फिल्म शिनच्यांग के तीन विश्वविद्यालों में भी प्रदर्शित होंगी।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040