पाक में एक बस पर हमला, 8 मरे
2014-10-23 17:30:12 cri
दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के क्वेटा शहर में 23 अक्तूबर की सुबह एक बस पर अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हमला किया गया, जिससे 8 लोगों की मौत हुई और अन्य कई व्यक्ति घायल हुए।
स्थानीय मीडिया के अनुसार बंदूकधारी हमला करने के बाद घटनास्थल से भाग गये। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पाक सुरक्षा कर्मियों ने घटनास्थल पर नाकेबंदी लगाकर जांच शुरू की। किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(मीनू)