Web  hindi.cri.cn
    कानची तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर में निर्माणाधीन छ्वेअरशान सुरंग
    2014-10-16 09:59:08 cri

    वर्ष 2014 नेटवर्क मीडिया के "दो मार्ग" यात्रा शीर्षक अभियान में भागे ले रहे पत्रकारों ने हाल ही में दक्षिण-पश्चिमी चीन के स्छ्वान प्रांत में कानची तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर की कानची कांउटी में छ्वेअरशान पर्वत में सुरंग निर्माण स्थल का दौरा किया।

    तिब्बती भाषा में छ्वेअरशान को"त्सोला"कहा जाता है, इसका अर्थ है ऊंचा पर्वत जिसे चील भी उड़कर पार नहीं कर सकती। प्रमुख पर्वत की ऊंचाई समुद्र तल से 6168 मीटर है, गाड़ी चलाकर पर्वत पर चढ़ने के लिए एक घंटे से अधिक समय लगता है। निर्माणाधीन सुरंग का निर्माण पूरा होने के बाद मात्र 10 मिनट ही लगेंगे।

    बताया जाता है कि छ्वेअरशान सुरंग का निर्माण सितंबर 2012 में शुरु हुआ था, जिसकी लम्बाई 7079 मीटर है और समुद्र तल से 4378 की ऊंचाई पर स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 2017 में पूरा होगा।

    गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिमी चीन के स्छ्वान प्रांत से तिब्बत स्वायत्त प्रदेश तक, उत्तर-पश्चिमी चीन के छिंगहाई प्रांत से तिब्बत स्वायत्त प्रदेश तक दो राजमार्गों का यातायात शुरू हुए 60 वर्ष बीत चुके हैं। वर्ष 2014 नेटवर्क मीडिया के "दो मार्ग" यात्रा शीर्षक अभियान 10 अक्तूबर को स्छ्वान प्रांत की राजधानी छङतु में औपचारिक तौर पर शुरू हुआ। नेटवर्क पत्रकार दो मार्गों से छिंगहाई और सछ्वान से तिब्बत की राजधानी ल्हासा का दौरा करेंगे।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040