चीनी विदेश मंत्री वांग ई ने 30 सितंबर को वाशिंगटन में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामले के सहायक ज़्बिग्न्यू ब्रज़ेज़िन्स्की (Zbigniew Brzezinski) से मुलाकात की।
वांग ई ने लम्बे समय तक चीन-अमेरिका संबंध को आगे बढ़ाने में ब्रज़ेज़िन्स्की द्वारा किए गए सक्रिय समर्थन की प्रशंसा की। दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति में आए परिवर्तनों पर विचारों का आदान प्रदान किया। वांग ई ने कहा कि चीन विश्व शांति और क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने में सक्रिय है और अमेरिका के साथ मिलकर रणनीतिक संपर्क बढ़ाते हुए आपसी सम्मान के आधार पर सहयोग करके वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुख्य मसलों का समाधान करने को तैयार है।
ब्रज़ेज़िन्स्की ने कहा कि वर्तमान विश्व में कई सवाल मौजूद हैं, कुछ सवालों का समाधान अमेरिका-चीन सहयोग के बिना मुश्किल है। दोनों देशों को समन्वय और सहयोग मज़बूत करते हुए विश्व की शांति, विकास और स्थिरता को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। यह चीन, अमेरिका और सारी दुनिया के समान हितों से मेल खाता है।
(श्याओ थांग)