चीनी राज्य परिषद ने 30 सितंबर की रात को पेइचिंग में 65वें राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिये सत्कार समारोह आयोजित किया। राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली खछ्यांग समेत वरिष्ठ नेताओं और 3 हज़ार से अधिक देसी-विदेशी मेहमानों ने इस भव्य समारोह में हिस्सा लिया।
समारोह में शी चिनफिंग ने भाषण देते हुए कहा कि 65 वर्षों में चीनी विशेषता के साथ समाजवादी दिशा पर कायम रहते हुए चीन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। चीनी लोग गरीबी के जंजाल से मुक्त हुए हैं।
भविष्य में चीन विकास को प्राथमिकता देता रहेगा। ऐतिहासिक परिवर्तनों के अनुकूल संपूर्ण तौर पर सुधार गहन किया जाएगा। साथ ही चीन शांतिपूर्ण विकास की राह पर भी चलता रहेगा। चीन पारस्परिक लाभ व समान जीत की रणनीति अपनाते हुए अंतर्राष्ट्रीय न्याय की सुरक्षा करेगा और विश्व शांति व विकास बढ़ाएगा।
शी चिनफिंग ने बताया कि भविष्य के लिये चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण उन्नत किया जाएगा। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा की तरह चीनी जनता के साथ रहेगी।
उन्होंने बल देते हुए कहा कि 1 अरब 30 करोड़ जनसंख्या के सामने समान समृद्धि संपन्न करना एक मुश्किल एवं दीर्घकालीन कार्य है। चीनी जनता के विनम्रता के साथ मेहनत करना चाहिये।
(लिली)