Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान में 65वें चीनी राष्ट्रीय दिवस के लिए समारोह आयोजित
2014-09-30 11:20:20 cri

पाकिस्तान स्थित चीनी राजदूत ने सोमवार 29 सितंबर को इस्लामाबाद में चीनी लोक गणराज्य की 65वीं जयंती की खुशी मनाने के लिये राष्ट्रीय दिवस का सत्कार समारोह आयोजित किया। पाक राष्ट्रीय असम्बली के अध्यक्ष सर्दर अयाज़ सादिक, पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज़ शरीफ़ आदि सरकारी अधिकारियों, पाकिस्तान स्थित विदेशों के राजदूतों, चीनी संस्थाओं, प्रवासी चीनियों और चीनी छात्रों के प्रतिनिधियों समेत करीब 1 हज़ार लोगों ने समारोह में हिस्सा लिया।

पाकिस्तान स्थित चीनी राजदूत सून वेईतोंग ने संबोधित करते हुए कहा कि 1 अरब 30 करोड़ आबादी के साथ चीन ने दर्जन वर्षों में ये उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिनके लिये विकसित देशों को कई सौ सालों का समय लगा है। चीन को मध्यम-ऊंची गति से आर्थिक वृद्धि बनाये रखने का विश्वास है।

1 2 3 4 5
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040