Web  hindi.cri.cn
ओलंपिक खेलों में मार्शल आर्ट्स का शामिल होना केवल चीन पर निर्भर नहीं
2014-09-23 12:44:05 cri

दक्षिण कोरिया के इंचियोन एशियाई खेलों में मार्शल आर्ट्स खेल स्पर्धा 20 से 24 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में कुल 15 स्वर्ण पदक हैं। चीन के अलावा दक्षिण पूर्व एशियाई और दक्षिण एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

मार्शल आर्ट्स की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। क्या मार्शल आर्ट्स का ओलंपिक खेलों में शामिल होना संभव है?इस पर चीनी मार्शल आर्ट्स टीम के निदेशक, चीनी मार्शल आर्ट्स संघ के उपाध्यक्ष शाओ शीवेई ने अपना विचार दिया कि ओलंपिक खेलों में मार्शल आर्ट्स का शामिल होना मात्र चीन की शक्ति पर निर्भर नहीं करता। अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स संयुक्त संघ के 150 सदस्य हैं। उन्हें मार्शल आर्ट्स के ओलंपिक खेलों में शामिल होने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

शाओ शीवेई ने कहा कि कई लोगों के विचार में ओलंपिक खेलों में मार्शल आर्ट्स का शामिल होना चीन का कार्य है। लेकिन यह विचार सही नहीं है। इसी क्षेत्र में एक ही देश का प्रयास अपर्याप्त है। ओलंपिक खेलों में मार्शल आर्ट्स की भागीदारी अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स संयुक्त संघ पर ज्यादा निर्भर करता है।

(श्याओ थांग)

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040