Web  hindi.cri.cn
    अफ़गानिस्तान में चुनाव प्रक्रिया की संपन्नता से खुश चीन
    2014-09-22 18:36:54 cri

    चीन अफ़गानिस्तान में चुनाव प्रक्रिया की संपन्नता का स्वागत करता है। चीन को आशा है कि इस चुनाव से अफ़गानिस्तान में एकता और स्थिरता की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छ्वेनयिंग ने 22 सितंबर को यह बात कही।

    21 सितंबर को अफ़गान स्वतंत्र चुनाव आयोग ने घोषणा की कि अशरफ़ गनी अहमदज़ई को अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति चुना गया है। दो राष्ट्रपति उम्मीदवारों, गनी और अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन वाले समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये।

    इसके बारे में ह्वा छ्वेनयिंग ने कहा कि अफ़गानिस्तान के मित्रवत पड़ोसी देश के रूप में चीन अफ़गानिस्तान के साथ दोनों देशों के संबंधों पर बहुत ध्यान देता है। चीन नयी अफ़गान सरकार से घनिष्ठ सहयोग कर दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है। चीन अफ़गानिस्तान के शांतिपूर्ण पुनर्निर्माण के लिये अपनी हर संभव सहायता और समर्थन देना जारी रखेगा। (लिली)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040