Web  hindi.cri.cn
    शी चिनफिंग की मकाओ के प्रमुख प्रशासक से भेंट (अपडेट)
    2014-09-22 18:24:15 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 22 सितंबर को दोपहर बाद पेइचिंग में निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय सरकार द्वारा नियुक्त मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक छ्वी शीएन से भेंट की।

    शी चिनफिंग ने छ्वी शीएन को मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र का चौथा प्रमुख बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए आर्थिक विकास ,जन जीवन में सुधार और मुख्य भूमि के साथ आदान प्रदान और सहयोग में बहुत सारे काम किये। मकाओ की आम स्थिति बेहतर बनी रहती है।

    शी चिनफिंग ने बताया कि वर्तमान में मकाओ के आंतरिक और बाहरी पर्यावरण में बड़ा परिवर्तन आया है, जिसे नयी सरकार से बहुत सारी आशाएं हैं। शी चिनफिंग ने आगे कहा वो आशा करते हैं कि च्वी शीएन केंद्रीय सरकार और व्यापक मकाओ जनता के विश्वास को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर को उन्नत कर मकाओ के निरंतर विकास को आगे बढ़ाएंगे और मकाओ में एक देश दो व्यवस्थाओं की सफलता के लिए अधिक मजबूत आधार तैयार करेंगे।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040