Web  hindi.cri.cn
    मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के नए प्रमुख नियुक्त
    2014-09-22 18:17:03 cri

    चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 22 सितंबर को सुबह पेइचिंग में नियुक्ति स्वीकार करने के लिये आये मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक छुई साई ओन से भेंट की और उन्हें चीनी लोक गणराज्य के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के चौथे प्रमुख के रूप में नियुक्ति पत्र दिया।

    ली खछ्यांग ने छुई को बधाई दी और उनके पिछले कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की। ली के अनुसार मकाओ के चीन में वापस आने के 15 वर्षों में "एक देश, दो व्यवस्थाएं" नीति को अच्छी तरह से अमल में लाया गया है। चीनी केंद्र सरकार, प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार और मकाओ के विभिन्न जगतों के प्रयासों के तहत उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

    छुई साई ओन ने केंद्र सरकार की नियुक्ती और मकाओ प्रशासनिक सरकार के कार्यों के लिये केंद्र सरकार के समर्थन का आभार जताया। छुई के अनुसार वे प्रमुख प्रशासक की ज़िम्मेदारी निभाने के लिये अथक प्रयास करेंगे, ताकि मकाओ में दीर्घकालीन समृद्धि, स्थिरता और विकास को बढ़ावा मिले। (लिली)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040