Web  hindi.cri.cn
    समुद्रीय रेशम मार्ग का मोती बनेगा कोलंबो
    2014-09-22 16:36:18 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 17 सितंबर को श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ कोलंबो बंदरगाह के दक्षिण कंटेनर टर्मिनल का दौरा किया और निर्माण के शुरूआती समारोह में हिस्सा लिया। यह परियोजना चीन और श्रीलंका के संयुक्त सहयोग से बनाई जाएगी। इस परियोजना में निवेश करने वाली चीन यातायात निर्माण कंपनी (CCCC) के निदेशक छेन फ़ेनच्येन ने हाल ही में कहा कि इस परियोजना की उच्च क्षमता और गुणवत्ता के साथ निर्माण और प्रचालन पर CCCC को पूरा विश्वास है। कोलंबो बंदरगाह शहर समुद्रीय रेशम मार्ग का मोती यानी एक महत्वपूर्ण स्थल बनेगा।

    छेन फ़ेनच्येन के अनुसार वर्तमान में श्रीलंका का समाज शांतिपूर्ण और स्थिर है। साथ ही श्रीलंका में निर्माण और निवेश के लिये वातावरण में भी सुधार किया गया है। 21वीं सदी में समुद्रीय रेशम मार्ग के बारे में प्रस्तुत सुझावों से विदेशों में चीनी उद्यमों के विकास के लिये अच्छे अवसर और मज़बूत शक्ति मिलेगी। (लिली)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040