अदन की खाड़ी में अनुरक्षण करने वाली चीनी नौसेना का 17वां अनुरक्षक बेड़ा ईरान की पांच दिवसीय यात्रा के लिये 20 सितंबर को दक्षिण ईरान के अब्बास बंदरगाह की गोदी पर पहुंचा। यह चीनी नौसेना की पहली ईरान यात्रा है।
20 सितंबर की सुबह ईरान के पहले समुद्रीय रक्षा क्षेत्र के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने ईरानी नौसेना के कुछ सैनिकों के साथ बंदरगाह पर चीनी अनुरक्षक बेड़े का स्वागत किया। ईरान स्थित चीनी दूतावास के कर्मचारियों और प्रवासी चीनी लोगों के प्रतिनिधियों ने इस स्वागत समारोह में भी हिस्सा लिया।
चीनी अनुरक्षक बड़े के कमांडर ह्वान शिनच्येन के अनुसार चीनी नौसेना का बेड़ा शांति, मैत्री, आपसी विश्वास गहन करने और दोनों देशों की नौसेना के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने के लिये आया है। विश्वास है कि इस यात्रा से दोनों देशों की नौसेना के बीच मित्रवत सहयोग आगे बढ़ाया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार चीनी नौसेना के बेड़े के कमांडर ईरान के पहले समुद्रीय रक्षा क्षेत्र के प्रमुख, ईरानी दक्षिणी बड़े के प्रमुख और होरमुत्ज़ प्रांत के अधिकारियों से भेंट करेंगे। (लिली)