Web  hindi.cri.cn
ल्यू यानतुंग की युनेस्को महानिदेशक से भेंट
2014-09-20 19:44:31 cri

चीनी उप-प्रधानमंत्री ल्यू यानतुंग ने 18 सितंबर को पेरिस में युनेस्को यानी विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार संगठन के महानिदेशक आयरीना बोकोवा से भेंट की। साथ ही उन्होंने चीन सरकार और युनेस्को द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रेशम मार्ग और सृजनात्मक शहर नाम की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में भी भाग लिया।

ल्यू यानतुंग ने कहा कि पिछले मार्च में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने युनेस्को के मुख्यालय की यात्रा करते हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान में युनेस्को की भूमिका की प्रशंका की। दोनों पक्षों के प्रयासों में अब चीन और युनेस्को के संबंध इतिहास में सबसे अच्छे काल से गुजर रहे हैं।

साथ ही ल्यू यानतुंग ने यह भी कहा कि शिक्षण के क्षेत्र में चीन यूनेस्को द्वारा प्रस्तुत व्यापक शिक्षा, आजीवन सीखना और निरंतर विकास की योजना का लगातार समर्थन करता रहेगा। चीन यूनेस्को के साथ सूचना प्रौद्योगिकी से शिक्षण में आने वाले बदलावों और चुनौतियों का समान रूप से सामना करेगा, अफ्रीका के लिए स्थापित ट्रस्ट फंड का कार्यान्वयन करेगा। विज्ञान के क्षेत्र में चीन समुद्र, जल विज्ञान, भूविज्ञान, जलवायु परिवर्तन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सक्रियता के साथ भाग लेगा और सृजनात्मक शहर की गतिविधि का समर्थन करेगा। संस्कृति के क्षेत्र में चीन विश्व विरासत और गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण बढ़ाते हुए सांस्कृतिक ग्रहण के समर्थन की शक्ति बढ़ाएगा।

रेशम मार्ग और सृजनात्मक शहर नाम की प्रदर्शनी देखते हुए ल्यू यानतुंग ने कहा कि प्रदर्शनी में रेशम मार्ग के 2000 वर्षों का शानदार इतिहास दिखाया गया है, जिससे चीन के रेशम मार्ग से संबंधित देशों के साथ सांस्कृतिक और शिक्षण सहयोग की इच्छा स्पष्ट होती है।

आयरीना बोकोवा ने ल्यू यानतुंग का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षण, प्रौद्योगिकी, संस्कृति जैसे क्षेत्रों में चीन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। युनेस्को के साथ सहयोग में भी प्रचुर परिणाम मिले हैं। उन्होंने आशा जताई कि दोनों पक्षों के आदान-प्रदान और सहयोग को नये स्तर पर पहुंचाया जाएगा। (मीनू)

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040