Tuesday   Aug 19th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में कानूनी सहायता देने में संलग्न वकील फ़ान छ्यो
2014-08-27 14:29:52 cri

मध्य चीन के हूपेई प्रांत के एक कानून कार्यालय में कार्यरत वकील फ़ान छ्यो एक साल पहले तिब्बत की सहायता के लिए लोका प्रिफेक्चर आए।

वर्ष 2013 के अगस्त माह में फ़ान छ्यो चीनी कानून मंत्रालय और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अधीन युवा लीग द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित"एक प्लस एक"कानूनी सहायता कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोका प्रिफेक्चर की च्याछा कांउटी आये और कांउटी में कानूनी सहायता देने लगे। इस कार्यक्रम का लक्ष्य चीन की दूरदराज कांउटियों में जहां वकील नहीं हैं या बहुत कम हैं, वहां आम लोगों को कानूनी सहायता दिया जाए।

इस कार्यक्रम में भागीदारी की चर्चा करते हुए वकील फ़ान छ्यो ने कहा कि वकील बने हुए 18 साल हो चुके हैं। वकालत करते हुए उनके मन में कानूनी प्रशासन वाला सपना मौजूद है। उन्हें आशा है कि देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में कानूनी प्रशासन वाली अवधारणा व्यापक होगी। फ़ान छ्यो ने कहा कि वे अपनी कानूनी ज्ञान और कामकाज के जरिए समाज और आम नागरिकों की सेवा करने को तत्पर हैं। तिब्बत की पवित्रता और रहस्य से आकृष्ट होकर वे कानूनी सहायता के लिए यहां आए हैं।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040