Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका में पहला चीनी फूच्येन सप्ताह उद्घाटित
2014-08-20 19:27:24 cri

पहला चीनी फूच्येन सप्ताह 19 अगस्त को श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में उद्घाटित हुआ। श्रीलंका के संस्कृति और कला मंत्री टी.बी. एकानायके ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस बार की गतिविधि से श्रीलंका-चीन के द्विपक्षीय आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

एकानायके ने कहा कि श्रीलंका और चीन के बीच मित्रता का इतिहास बहुत लंबा है। नये युग में इसमें नई जीवन शक्ति भी पैदा हुई है। श्रीलंका में चीन द्वारा सिलसिलेवार पूंजी-निवेश और सहायता श्रीलंका गृहयुद्ध के बाद पुनर्निमाण और समाज के विकास में बड़ी भूमिका निभाती हैं।

चीनी एनपीसी की फूच्येन प्रांतीय कमेटी के उपाध्यक्ष ल्यू छुन इंग ने उदघाटन समारोह में कहा कि फूच्येन को आशा है कि श्रीलंका के साथ विभिन्न तरीके वाले आदान-प्रदान से अर्थव्यवस्था, व्यापार, विज्ञान और तकनीक, संस्कृति, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्रों में दोनों पक्षों के व्यवहारिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

चंद्रिमा

1 2 3 4 5 6 7 8 9
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040