Web  hindi.cri.cn
    बान की मून ने मानवतावादी कार्यकर्ताओं की रक्षा करने की अपील की
    2014-08-20 09:51:28 cri

    19 अगस्त छठा विश्व मानवतावादी दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने संबोधन करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवतावादी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा करने और विश्व मानवीय राहत कार्रवाई का समर्थन करने की अपील की है।

    बान की मून ने कहा कि पिछले साल अपहृत ,गंभीर रूप से घायल और हमले में मारे गये मानवतावादी कार्यकर्ताओं की संख्या पहले के किसी काल से अधिक थी। पिछले कुछ हफ्तों में दसियों मानवतावादी कार्यकर्ता दक्षिण सूडान और ग़ज़ा में मारे गये।

    इस साल विश्व मानवतावादी दिवस का मुख्य विषय विश्व को अधिक मानवतावादी कार्यकर्ताओं की जरूरत है।

    संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 19 अगस्त को मानवतावादी कार्यकर्ताओं के सवाल पर विचार करना शुरू किया। संयुक्तराष्ट्र संघ स्थित चीनी उप-प्रतिनिधि वांग मिन ने कहा कि मानवतावादी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा करना मुठभेड़ में लिप्त विभिन्न पक्षों की अनिवार्य जिम्मेदारी है।

    ताजा आंकडों के अनुसार वर्ष 2013 में अंतरराष्ट्रीय़ मानवीय राहत कार्रवाइयों के विरुद्ध 251 हमले हुए, जिनमें 155 राहतकर्मी मारे गये, 171 गंभीर रूप से घायल हुए और 134 का अपहरण किया गया। अफगानिस्तान सबसे खतरनाक क्षेत्र है ,जहां 81 राहतकर्मी मारे गये।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040