ल्हासा शिक्षा ज़ोन का काम सितंबर में शुरू
2014-07-25 18:22:42 cri
तिब्बत के ल्हासा में शिक्षा ज़ोन परियोजना के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। सितंबर में छह स्कूल शिक्षा ज़ोन में खुलेंगे। हजारों छात्र यहां नई सेमेस्टर की कक्षा शुरू करेंगे।
बताया जाता है कि शिक्षा ज़ोन का निर्माण 2012 में शुरू हुआ, इसमें तीन साल का समय लगेगा। ल्हासा के शिक्षा विभाग के प्रमुख चोंग छु छंग ने कहा कि शिक्षा ज़ोन के निर्माण से ल्हासा के स्कूल आधुनिक बनेंगे।
(ललिता)