Web  hindi.cri.cn
    अमेरिका-भारत-जापान सैन्याभ्यास पर चीन का रुख
    2014-07-25 18:20:01 cri

    जापानी मीडिया के मुताबिक जापान, अमेरिका और भारत ने 24 जुलाई को "मालाबार" नामक संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास आयोजित करने की घोषणा की।

    चीन के सैन्य विशेषज्ञ, नौ सेना के रियर एडमिरल इन चो ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ सैन्य सहयोग का विस्तार करने के साथ साथ जापान को भी सैन्याभ्यास में शामिल करना चाहता है। वहीं जापान अमेरिका और भारत के निमंत्रण का स्वागत करता है। इसके चलते अमेरिका, भारत और जापान के बीच सैन्य सहयोग व्यवस्था स्थापित हुई है।

    इन चो ने कहा कि एक बड़ा देश होने के नाते चीन को इस पर संयम रखना चाहिए। अमेरिका, भारत और जापान के बीच सैन्याभ्यास अन्तरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं है। हालांकि इससे चीन की सुरक्षा स्थिति पर दबाव पड़ेगा, लेकिन चीन को संयम से काम लेने की जरूरत है।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040