एशिया में सबसे अधिक करोड़पति सिंगापुर में
2014-07-25 18:17:42 cri
सिंगापुर में करोड़पतियों की संख्या 1 लाख 51 हज़ार है, जो पूरी आबादी की 2.8 प्रतिशत है। यह अनुपात एशिया में पहले स्थान पर है और दुनिया में 8वें स्थान पर। हांगकांग में 2.58 प्रतिशत लोग करोड़पति हैं, जो एशिया में दूसरे नंबर पर और दुनिया में 11वें स्थान पर है।
दुनिया में करोड़पतियों के लिहाज से पहले 7 स्थानों पर हैं मोनाको, ज्यूरिख, जिनेवा, न्यूयॉर्क, फ्रैंकफर्ट, लंदन और ओस्लो। बताया जाता है कि मोनाको में एक तिहाई लोग करोड़पति हैं।
(दिनेश)