Web  hindi.cri.cn
    इंडोनिशिया के रक्षा मंत्री ने फान छांग लोंग से वार्ता की
    2014-07-25 17:11:53 cri

    इंडोनिशियाई रक्षा मंत्री पुर्नोमो युसग्यानतोरो ने 24 जुलाई को जकार्ता में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय सैन्य कमेटी के उपाध्यक्ष फान छांग लोंग के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और समान रूचि वाले मुद्दों पर चर्चा की।

    पुर्नोमो ने कहा कि इधर के वर्षों में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का निरंतर विकास हुआ है। दोनों सेनाओं के बीच व्यवहारिक सहयोग भी बढ़ा है। आशा है कि दोनों पक्ष उच्च स्तरीय यात्रा, रक्षा सलाह मशविरा और नौसेना वार्ता आदि क्षेत्रों में आवाजही बढा सकेंगे ताकि दोनों देशों के संबंध आगे बढ सके।

    फान छांग लोंग ने कहा कि चीनी सेना इंडोनिशियाई सेना के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ बनाने और समुद्री सुरक्षा सहयोग व बहुपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढाने के लिए तैयार है। फान छांग लोंग ने कहा कि दक्षिण चीन सागर संबंधी विवाद का ऐतिहासिक तथ्यों और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के आधार पर वार्ता व सलाह मशविरे से समाधान किया जाना चाहिये।

    (रूपा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040