Web  hindi.cri.cn
    पठारीय लोगों की चिकित्सा पर चीन-अमेरिका ने बनाई प्रयोगशाला
    2014-06-17 16:37:57 cri

    चीन के छिंङहाई विश्वविद्यालय और अमेरिका के ऊटाह विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित पठार चिकित्सा की मुख्य प्रयोगशाला यानी पठार पर रहने वाले लोगों की चिकित्सा के लिये 16 जून को चीन के छिंङहाई प्रांत के शिनिंग शहर में स्थापित हुई। यह प्रयोगशाला पठारीय लोगों की चिकित्सा के लिये चीन और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित पहली मुख्य प्रयोगशाला है। साथ ही यह प्रयोगशाला छिंङहाई-तिब्बत पठार में स्थित पठारीय चिकित्सा पर पहली अंतर्राष्ट्रीय मुख्य प्रयोगशाला है।

    छिंङहाई विश्वविद्यालय के प्रमुख नेता वांग गुआंग-झीआन ने कहा पिछले 4 वर्षों में छिंङहाई विश्वविद्यालय और ऊटाह विश्वविद्यालय के बीच सतत सहयोग से उन्होंने ऊंचाई पर रहने वाले लोगों में श्वास संबंधी विकारों और बीमारियों की आनुवंशिकता का तंत्र और ऊंचाई पर रहने के बारे में तिब्बती लोगों की आनुवंशिकता का तंत्र जैसी बातों में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त किया।

    वर्तमान में संपूर्ण विश्व में 3 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग पठारीय क्षेत्र में रहते हैं। पठार चिकित्सा अनुसंधान ऊंचाई पर बीमारियों की रोकथाम और उसका उपचार, पठारी क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक विकास के लिये सकारात्मक और महत्वपूर्ण है।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040