Web  hindi.cri.cn
    चीन-दक्षिण एशिया मेले में एशिया के व्यापारी
    2014-06-09 19:23:11 cri

    दूसरा चीन-दक्षिण मेला वर्तमान में चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग शहर में आयोजित हो रहा है। एशिया के कई देशों के व्यापारी यहां एकत्र हुए। उनके विचार में चीन में आयात और निर्यात व्यापार करने से उन्हें और अधिक मौके मिलेंगे।

    चीन में 18 सालों तक रहने वाले थाईलैंड वासी एकछाई ने आशा जतायी कि चीन में उसके स्पा उत्पादों का बाजार खुलेगा। उन्होंने कहा कि थाईलैंड का स्पा उत्पाद बहुत प्रसिद्ध है। उसे आशा है कि थाई उत्पादों के लिए चीन में कारखाना स्थापित होगा और एजेंट भी मिलेगा।

    श्रीलंकाई काली चाय की एक कंपनी के जनरल मैनेजर रविमल हदुवाला ने मेले में चीनी व्यापारियों के साथ चाय पीते हुए चीन की चाय संस्कृति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चीन की हरी चाय और श्रीलंका की काली चाय विश्व में बहुत मशहूर हैं। चीन की हरी चाय का आयात करते हुए वह श्रीलंका की काली चाय का निर्यात भी करते हैं। इसलिए चीन की चाय संस्कृति के बारे में जानकारी लेने की जरूरत है।

    सार्क के महासचिव अर्जुन थापा ने वर्तमान मेले के उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए कहा था कि 21वीं सदी को एशिया की सदी कहा जाता है, जो एक मिथ नहीं है। एशिया के उदय में चीन ने भारी योगदान किया।

    (मीनू)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040