Web  hindi.cri.cn
    तिब्बत में यालुचांगबू नदी के मत्स्य संसाधनों का संरक्षण
    2014-05-16 16:51:28 cri

    मत्स्य संसाधनों की बहाली और जैव विविधता के संरक्षण के लिये हाल में तिब्बत ने इधर के वर्षों से सबसे बड़े पैमाने पर यालुचांगबू नदी के मत्स्य संसाधनों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण अभियान शुरू किया।

    तिब्बत की माता नदी के रुप में यालुचांगबू नदी की 2 हज़ार किलोमीटर से अधिक लम्बाई है, जिस में मत्स्य संसाधन प्रचुर हैं। बताया जाता है कि तिब्बती कृषि विज्ञान अकादमी ने चीनी एक्वेटिक विज्ञान अकादमी आदि वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों के साथ यालुचांगबू नदी का 15 दिवसीय संयुक्त वैज्ञानिक सर्वेक्षण अभियान किया।

    अभियान से यालुचांगबू नदी के भौगोलिक परिदृश्य और पारिस्थितिकी वातावरण की जानकारी ली गयी और मत्स्य संसाधन के आधारभूत आंकड़े जुटाए गए।

    (रूपा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040