जंगली जानवर परेशान करते हैं, सरकार मुआवज़ा देती है
2014-05-04 18:16:42 cri
वर्ष 2006 से 2013 तक तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में जंगली जानवरों द्वारा हुए नुकसान के प्रति 34 करोड़ युआन का मुआवज़ा दिया गया है। तिब्बत वन विभाग की ओर से 4 मई को यह जानकारी दी गई है। वन विभाग के अनुसारा इस तरह से जंगली जानवरों का संरक्षण किया गया है। साथ ही स्थानीय चरवाहों के हित भी सुरक्षित किये गये हैं।
1 2
सूत्रों के अनुसार पूरे तिब्बत में जंगली जानवरों की बहुत सारी प्रजातियां पाई जाती हैं। पिछले कुछ वर्षों में प्राकृतिक आरक्षण क्षेत्रों के निर्माण के साथ-साथ जंगली जानवरों की संख्या पिछले 20 वर्ष में 30 फ़ीसदी अधिक रही है। लेकिन जंगली जानवरी की बढ़ती संख्या के कारण स्थानीय लोगों को भी ज़्यादा परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों के लाभ सुरक्षित करने के लिये वर्ष 2006 में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की सरकार ने मुआवज़ा से संबंधित कानून लागू किया है। (लिली)