Web  hindi.cri.cn
    तिब्बत में पारिस्थितिकी भत्ता 14 अरब 50 करोड़ युआन
    2014-05-03 18:32:10 cri

    पिछले दस वर्षों में तिब्बत ने पारिस्थितिकी निर्माण में 14 अरब 55 करोड़ 70 लाख युआन खर्च किए। यह राशि चीन की केंद्र सरकार द्वारा भत्ते के रूप में प्रदान गई है। इससे तिब्बत में पारिस्थितिक और सामाजिक लाभ मिला है। 3 मई को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो के प्रधान च्यांग पेई ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से ही चीन की केंद्र सरकार तिब्बत में पारिस्थितिकी निर्माण पर लगातार जोर दे रही है। गत वर्ष के अंत तक तिब्बत में वन पारिस्थितिकी, घास-मैदान पारिस्थितिकी और प्रमुख पारिस्थितिकी क्षेत्र के निर्माण के लिए भत्ते के रूप में क्रमशः 4 अरब 61 करोड़ 10 लाख युआन, 6 अरब 43 करोड़ 50 लाख युआन और 3 अरब 51 करोड़ 10 लाख युआ का अनुदान किया।

    गौरतलब है कि चीन में आयोजित पांचवें तिब्बत कार्य सम्मेलन में निश्चित किया गया कि तिब्बत देश के महत्वपूर्ण पारिस्थितिक सुरक्षा का बाड़ है। तिब्बत के पारिस्थितिकी सुरक्षा देश के पारिस्थितिकी सुरक्षा से संबंधित है। पारिस्थितिकी भत्ता व्यवस्था लागू किए जाने के बाद से लेकर अब तक तिब्बत में पारिस्थितिक गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040