Web  hindi.cri.cn
    पेइचिंग में आयोजित चीन-पाक मैत्री संघ सम्मेलन
    2014-04-17 10:24:40 cri

    चीन-पाक मैत्री संघ की नई परिषद का स्थापना सम्मेलन 16 अप्रैल को पेइचिंग में आयोजित हुआ।

    चीन-पाक मैत्री संघ के नये प्रधान, पूर्व संयुक्तराष्ट्र उप-महासचिव शा जूखांग ने सम्मेलन में कहा कि 1956 में चीन-पाक मैत्री संघ की स्थापना के बाद संघ ने विविधतापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया और चीन-पाक जनता की मैत्री और संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में कई तरह के काम किये हैं।

    चीन स्थित पाकिस्तानी राजदूत मसूद खालिद ने सम्मेलन में बधाई देते समय कहा कि पाक-चीन संबंध वैश्विक और क्षेत्रीय डांवाडोल स्थिति की चुनौतियों का सामना करते हुए खड़ा हुआ है। दोनों देशों की सरकारें पाक-चीन आर्थिक कॉरिडोर के निर्माण को पाक-चीन सहयोग की प्रमुख परियोजना बनाने का निर्णय ले चुकी हैं। पाक-चीन मत्री संघ दोनों देशों को जोड़ने, दोनों देशों की जनता और संस्कृति को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सेतु बनाना चाहिए।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040