परमाणु हथियार संपन्न 5 देशों के पेइचिंग सम्मेलन में व्यापक उपलब्धियां हासिल हुईं। यह पांच देशों की समान कोशिश है। चीन सम्मेलन में उपस्थित पांच देशों की प्रशंसा करते हुए उनका आभारी है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनयिंग ने 16 अप्रेल को पेइचिंग में यह बात कही ।
परमाणु हथियार संपन्न पांच देशों का पेइचिंग सम्मेलन 14 से 15 अप्रैल तक आयोजित हुआ। यह चीन द्वारा आयोजित पांच देशों का पहला सम्मेलन है।
ह्वा छुनयिंग ने कहा कि सम्मेलन में उपस्थित पांच देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अहम मामलों में समान लक्ष्य और उत्तरदायित्व है। परमाणु हथियार संपन्न देश हाथ मिलाकर नाभिकीय क्षेत्र में भूमंडलीय प्रशासन करते हैं, जिससे वैश्विक शांति और विकास के लिए ज्यादा योगदान किया जा सकेगा।
(श्याओ थांग)