दक्षिण कोरिया में समुद्र में डूबी"सेवॉल"(SEWOL) नामक नौका में सवार दो लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि अन्य 290 से अधिक यात्री लापता बताए जाते हैं।
दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट में यह कहा गया है। दक्षिण कोरिया के केंद्रीय आपदा सुरक्षा विभाग के अनुसार यह नौका 16 अप्रैल को दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम समुद्र में डूबी। नौका में कुल 477 यात्री सवार थे, जिनमें एक हाई स्कूल के 325 छात्र और 15 शिक्षक शामिल हैं। इसी दिन दोपहर बाद ढाई बजे तक दो यात्रियों के शव मिल चुके हैं और 180 लोगों को बचाया जा सका है। लेकिन अब भी 290 यात्री लापता हैं।
गौरतलब है कि हादसे का शिकार हुई इस नौका का निर्माण 1994 में जापान द्वारा किया गया था, जो कि अक्तूबर 2012 से दक्षिण कोरिया में संचालित हुई। नौका की कुल लम्बाई 145 मीटर है और चौड़ाई 22 मीटर, जिसमें कुल 921 यात्री सवार हो सकते हैं। यह वर्तमान में दक्षिण कोरिया में इस तरह की सबसे बड़ी नौका मानी जाती है।
(श्याओ थांग)