Web  hindi.cri.cn
चीन विश्व आर्थिक विकास का इंजन बना रहेगा
2017-03-15 15:37:38 cri

चीनी प्रधान मंत्री ली खछ्यांग ने 15 मार्च को बताया कि इस साल चीन की विकास दर 6.5 प्रतिशत कम नहीं है और इसे पूरा करना आसान नहीं होगा। यह लक्ष्य आर्थिक कानून से मेल खाता है। विश्व आर्थिक विकास के लिए चीन का योगदान कम नहीं होगा। चीन विश्व आर्थिक विकास का इंजन बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि अगर चीन ने इस साल के विकास का लक्ष्य पूरा किया, तो वृद्धि का पैमाना पिछले साल से अधिक होगा। चीन का विकास वर्तान आर्थिक पैमाना 740 खरब युआन यानी 110 खरब अमेरिकी डॉलर के आधार पर चलेगा। इसके अलावा हमें 1 करोड़ 10 लाख नौकरियां पैदा करना है।

चीनी वित्तीय खतरे की चर्चा में ली खछ्यांग ने बल देकर कहा कि चीनी वित्तीय व्यवस्था आम तौर पर सुरक्षित है और व्यवस्थित खतरा पैदा नहीं होगा।

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040