Web  hindi.cri.cn
चीन में साल 2017 के मुख्य कार्य
2017-03-05 11:13:41 cri

चीनी प्रधान मंत्री ली खछ्यांग ने 5 मार्च को एनपीसी के पूर्णाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में सराकरी कार्य रिपोर्ट पेश की और 2017 चीन के मुख्य कार्यों पर व्याख्यान किया। निम्नलिखित कई कार्य इस साल के मुख्य कार्य हैं। पहला, रूपांतरण के उपाय से "तीन हटाना एक कम करना और एक पूरा करना" वाले कार्य को गहराया जाए अर्थात् कारगरता के साथ अतिरिक्त उत्पादन क्षमता को हटाना, विभिन्न शहरों की स्थिति के मुताबिक नीति बनाकर अतिरिक्त भंडारण को हटाना और सक्रिय एवं स्थिर रूप से उत्तोलक हटाना। कई कदम उठाते हुए वस्तुओं की लागत को कम करना। विकास के दौरान मौजूद कमियों को पूरा करना।

दूसरा, महत्वपूर्ण क्षेत्रों और कूंजीभूत कड़ियों में सुधार गहराया जाए। सरकारी क्षमता में परिवर्तन को लगातार आगे बढ़ाया जाए, वित्त और कर प्रणाली में सुधार को निरंतर आगे बढ़ाया जाए। वित्तीय प्रणाली में सुधार का अच्छी तरह बंदोबस्त किए जाने के साथ राजकीय कारोबारों और राष्ट्रीय पूंजी वाले उद्योगों के रूपांतरण में गति दी जाए। सार्वजनिक मिल्कियत वाली आर्थिक जीवन शक्ति को और अच्छी तरह उत्तेजित किया जाए। बौद्धिक संपदा अधिकार प्रणाली के निर्माण को मज़बूत किया जाए, सामाजिक व्यवस्था में सुधार को आगे बढ़ाया जाए और पारिस्थितिक सभ्यता प्रणाली में सुधार को गहराया जाए।

तीसरा, घरेलू मांग की निहित शक्ति को अधिक निर्मुक्त किया जाए। उपभोग की स्थिर वृद्धि का संवर्द्धन किया जाए, कारगर निवेश का सक्रिय रूप से विस्तार किया जाए। क्षेत्रीय विकास के ढांचे को श्रेष्ठ बनाया जाए, नए शहरीकरण को ठोस रूप से आगे बढ़ाया जाए।

चौथा, नवाचार से व्यवहारिक आर्थिक ढांचे के स्तर को उन्नत किया जाए। वैज्ञानिक तकनीकी नवाचार क्षमता को उन्नत करते हुए नवोदित उद्योगों के विस्तार और प्रशिक्षण में गति लायी जाए। पारंपरिक उद्योगों में सुधार करते हुए आम नागरिकों की भागीदारी वाले नवाचार को लगातार आगे बढ़ाया जाए। गुणवत्ता और स्तर का सर्वांगीण तौर पर उन्नत किया जाए।

पांचवां, कृषि के स्थिर विकास को मज़बूत किया जाए और किसानों की आय में लगातार वृद्धि बनी रहे। कृषि के ढांचागत परिवर्तन को आगे बढ़ाते हुए आधुनिक कृषि के विकास को मज़बूत किया जाए। ग्रामीण सुधार को गहराते हुए गांवों में सार्वजनिक संस्थापनों के निर्माण को मज़बूत किया जाए।

छठा, सक्रिय रूप से खुलेपन का विस्तार किया जाए। "एक पट्टी एक मार्ग" के ठोस निर्माण को आगे बढ़ाया जाए, देश में विदेशी पूंजी की वापसी और स्थिरता का संवर्द्धन किया जाए। विदेशी व्यापारिक पूंजी निवेश के वातावरण को बेहतर बनाया जाए। अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश की मुक्ति और सुविधा को आगे बढ़ाया जाए।

सातवां, पारिस्थितिकी वातावरण संरक्षण को मज़बूत किया जाए। नीले आसमान की रक्षा वाले संघर्ष में जीत हासिल करें, जल-मिट्टी प्रदुषण विरोधी कार्य को मज़बूत बनाया जाए और पारिस्थितिकी संरक्षण व निर्माण को आगे बढ़ाया जाए।

आठवां, जन जीवन की गारंटी और इसमें सुधार को प्रधानता देते हुए सामाजिक निर्माण को आगे बढ़ाया जाए। रोज़गार और उद्यमिता के संवर्द्धन को मज़बूत करते हुए न्यायपूर्ण और अच्छी गुणवत्ता वाले शिक्षा को मज़बूत किया जाए। स्वस्थ चीन के निर्माण को आगे बढ़ाते हुए जन जीवन की गारंटी के जाल को अच्छी तरह बनाया जाए। सांस्कृतिक कार्य और सांस्कृतिक उद्योग का विकास करते हुए सामाजिक प्रशासन में सृजनता को आगे बढ़ाया जाए।

नौवां, सरकार खुद के निर्माण को सर्वांगीण तौर पर मज़बूत बनाया जाए। कानून के अनुसार अपना कार्य निभाते हुए स्वच्छ प्रशासन किया जाए। जिम्मेदारी उठाते हुए कार्य करने का प्रयास किया जाए।

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040