Web  hindi.cri.cn
द. कोरिया में पार्क गेयून-हये के समर्थकों और विरोधियों के बीच संघर्ष
2017-02-26 19:11:26 cri

 

दक्षिण कोरियाई संविधान अदालत द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव के मुकदमा चलाने का दिन नजदीक है। देश में राष्ट्रपति के समर्थकों और विरोधियों ने 25 फरवरी को एक दूसरे के खिलाफ़ व्यापक रूप से कैंडल मार्च निकाली।

कई गैर-सरकारी संगठनों और आम नागरिकों ने उसी दिन रात को राजधानी सियोल में 17वीं कैंडल मार्च आयोजित कर राष्ट्रपति पार्क गेयून-हये से पद छोड़ने का अनुरोध किया और संविधान अदालत से शीघ्र ही महाभियोग प्रस्ताव का मुकदमा चलाने का आग्रह किया। उसी दिन रात 8 बजे तक करीब 8 लाख लोगों ने इस मार्च में भाग लिया।

वहीं पार्क गेयून-हये के समर्थकों ने उसी दिन सियोल स्थित सिटीहॉल में कैंडल मार्च निकाली। उसी दिन शाम तक करीब 30 लाख लोगों ने इसमें भाग लिया।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4 5
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040