Web  hindi.cri.cn
तिब्बती सांस्कृतिक अवशेषों और मूल्यवान वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित
2015-10-28 14:10:51 cri

इस वर्ष तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। 17वें शांगहाई अंतरराष्ट्रीय कला उत्सव में"तिब्बती संस्कृति सप्ताह"के अहम भाग के रूप में《बर्फीले क्षेत्र का खजाना——तिब्बती सांस्कृतिक अवशेषों और मूल्यवान वस्तुओं की प्रदर्शनी》27 अक्तूबर को शांगहाई में उद्घाटित हुई।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की सरकार ने तिब्बत संग्रहालय, पोताला महल, नोर्बुलिंका पैलेस जैसी सांस्कृतिक अवशेष सुरक्षित संस्थाओं से 120 से अधिक मूल्यवान सांस्कृतिक वस्तुएं चुनकर प्रदर्शनी में भाग लिया। जिनमें 28 वस्तुओं की पहली बार तिब्बत के बाहर प्रदर्शनी लगायी जा रही है।

बताया जाता है कि प्रदर्शित सांस्कृतिक अवशेष ईस्वी बाद 386 से 557 तक के पेईवेई वंश से आधुनिक काल तक के हैं। जिनमें बुद्ध मूर्तियां,तिब्बती बौद्ध धर्म के जीवित बुद्धों के मुहर, थांगखा चित्र, चीनी मिट्टी के बर्तन, तिब्बती जाति के वस्त्र आदि शामिल हैं।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4 5
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040