Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में लहराती सूत्र झंडियां
2015-08-25 12:41:02 cri


छिंगहाई-तिब्बत पठार में इधर उधर सूत्र झंडियां फहराई जाती हैं। चाहे पर्वत की चोटी हो, या नदियों और झीलों के तट पर, या मंदिरों के आसपास, हवा में लहराती रंगबिरंगी सूत्र झंडियां देखी जा सकती हैं।

नीले, सफेद, लाल, हरे और पीले रंग की सूत्र झंडियों का अलग-अलग अर्थ होता है। नीली सूत्र झंडी आसमान का प्रतीक है और सफेद सूत्र झंडी बादल का प्रतीक। लाल सूत्र झंडी आग का द्योतक है और हरी सूत्र झंडी पानी का प्रतीक। पीली सूत्र झंडी जमीन का द्योतक है।

सूत्र झंडी तिब्बती लोगों की आशाओं को हवा में लहरा रही है। झंडियों पर सूत्र, बुद्ध मुर्ति या दूसरे शुभ सूचक डिज़ाइन लगाए जाते हैं। तिब्बती बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं के मन में हवा में लहराती हुई झंडी उनके सूत्र जापने के बराबर है। वे सूत्र झंडियां लगाने से प्रार्थना करते हैं।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4 5
आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040