Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान की राजधानी में गोलीबारी और विस्फोट
2015-05-27 17:50:43 cri

अफ़गानिस्तान राजधानी काबुल के दूतावास क्षेत्र में 26 मई की रात को गोलीबारी और विस्फोट की घटना हुई। अभी तक हताहतों की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

स्थानीय समयानुसार 26 मई की रात ग्यारह बजकर 5 मिनट पर काबुल शहर के वज़ीर अकबर खान जिले में अचानक गोलीबारी की गयी। साथ ही विस्फोट की आवाज़ गूंजती रही। काबुल के एक अज्ञात पुलिसकर्मी ने कहा कि यह शायद एक आतंकवादी घटना है। कई आतंकियों के इस में शामिल होने की आशंका है।

सूत्रों के अनुसार हमले का शिकार एक होटल है, जहां के मेहमान मुख्य तौर पर विदेशी हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की नाकेबंदी कर दी है। अभी तक किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वज़ीर अकबर खान में बहुत से विदेशी दूतावास और संस्थाएं स्थित हैं। बहुत सारी अफगान जनता भी यहां रहना पसंद करती है।

चंद्रिमा


1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040