Web  hindi.cri.cn
सीमित होगी फॉरबिडेन सिटी आने वाले पर्यटकों की संख्या
2015-01-28 10:58:41 cri

चीन में सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक फोर्बिडेन सिटी यानी महल संग्रहालय की यात्रा करने वालों की संख्या वर्ष 2015 में एक दिन में 80 हजार तक नियंत्रित होगी। इसका मुख्य कारण भगदड़ जैसी घटनाओं से बचना है। चीनी महल संग्रहालय के महानिदेशक शेन चीश्यांग ने 27 जनवरी को एक न्यूज प्रीफिंग में यह जानकारी दी।

पिछले तीन वर्ष में हर साल महल संग्रहालय का दौरा करने वाले यात्रियों की संख्या 1 करोड़ 50 लाख से अधिक रही है। एक दिन फॉरबि़डेन सिटी की यात्रा करने वालों का रिकार्ड 1 लाख 80 हजार से अधिक है। यात्रियों की विशाल संख्या से यात्रियों की सुरक्षा और प्राचीन इमारतों और सांस्कृतिक अवशेषों पर बुरा असर पड़ा है। इसके मद्देनजर महल संग्रहालय ने यात्रियों की संख्या सीमित करने का फैसला किया है।

शेन चीश्यांग ने बताया कि वे इस साल उचित अवसर पर यह कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा वे टिकट बुकिंग और ऑफ सीजन में टिकटों पर छूट देने जैसी नीतियां भी लागू करेंगे।

महल संग्रहालय पेइचिंग के मध्य में स्थित है, जिसके सामने थ्येन एन मेन चौक है। महल संग्रहालय चीन के मिंग और छिंग राजवंशों का शाही महल था ,जिसका इतिहास 600 वर्ष से भी अधिक पुराना है। ये चीन में सबसे बड़ा प्राचीन संस्कृति और कला संग्रहालय है। वर्ष 1987 में फॉरबिडेन सिटी को विश्व सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल किया गया है।


1 2 3 4 5
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040