Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका में भूस्खलन से 18 की मौत
2014-10-31 16:39:30 cri

मध्य और दक्षिण श्रीलंका के पहाड़ी क्षेत्र में 29 अक्तूबर को भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें अब तक 18 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य 200 से अधिक लापता बताए जाते हैं।

श्रीलंकाई आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार राहत दल भूस्खलन क्षेत्र पहुंच चुका है। इस भीषण भूस्खलन में 150 से अधिक मकान ढह गए हैं और फिलहाल स्थिति बहुत गंभीर है। लापता व्यक्तियों की खोज में मुश्किल आ रही है।

गौरतलब है कि हर वर्ष अगस्त से दिसम्बर तक बरसात के मौसम में श्रीलंका के मध्य और दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र में कभी-कभार भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।


1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040