Web  hindi.cri.cn
जापान-अमेरिका-भारत संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास शुरू
2014-07-25 12:23:33 cri

फ़ाईल फ़ोटो

जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार 24 जुलाई को जापान-अमेरिका-भारत समेत तीनों देशों का संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास जापान के पास समुद्री क्षेत्र में शुरू हुआ। बताया जाता है कि "मालाबार" नाम का यह सैन्याभ्यास 30 जुलाई तक चलेगा।

सूचना के अनुसार अमेरिकी नौ सेना और भारतीय नौ सेना हर वर्ष संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास आयोजित करते हैं। उधर जापानी नौसैन्य आत्मरक्षा बल ने पांच वर्ष बाद तीसरी बार इस अभ्यास में हिस्सा लिया है। साथ ही यह वर्ष 2012 में जापान द्वारा त्याओ यू द्वीप और उसके अधीन द्वीप खरीदकर तथाकथित राष्ट्रीयकरण लागू करने के बाद जापान-अमेरिका-भारत का पहला सैन्याभ्यास है। जापानी मीडिया के अनुसार सबसे पहले भारत ने जापान को इस बार के सैन्याभ्यास में शामिल करने का आमंत्रण भेजा। साथ ही इस वर्ष जनवरी में जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो अबे की भारत यात्रा के दौरान भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ इस संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास पर सहमति बनी थी।

24 जुलाई को जापान, अमेरिका, भारत इन तीनों देशों के इस सैन्याभ्यास से संबंधित अधिकारियों ने जापान के नाकासागी ज़िले स्थित अमेरिकी नौ सेना के सासिबो अड्डे में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। जापानी नौसैन्य आत्मरक्षा बल के अधिकारी ने कहा कि इस बार के समुद्री सैन्याभ्यास में उच्च स्तरिय प्रशिक्षण शामिल है।

उधर अनुसूची के अनुसार तीनों देश 26 जुलाई के बाद समुद्र से हवा में युद्ध, तलाशी और बचाव अभियान का भी अभ्यास करेंगे। जापानी नौसैन्य आत्मरक्षा बल का अशिगारा नाम का रक्षक युद्धपोत और अमेरिकी नौ सेना के वॉशिंगटन नाम के नाभिकीय विमान वाहक युद्धपोत अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

(रमेश)


1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040