Web  hindi.cri.cn
अंतरराष्ट्रीय सहयोग में महिलाओं की सहयोग परियोजनाएं

 

इधर के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय आदान प्रदान के और गहन विकसित होने के साथ साथ चीन में अधिक से अधिक महिला संगठन अंतरराष्ट्रीय सहयोग परियोजनाओं और प्रगतिशील अंतरराष्ट्रीय विचारधारा का प्रयोग कर चीनी महिलाओं की यथार्थ समस्याओं का हल करने लगे हैं। गत पांच वर्षों में अखिल चीन महिला संघ ने अनेक अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ बहु माध्यमों, बहुक्षेत्रों व बहु रूपों से अंतरराष्ट्रीय सहयोग परियोजनाओं का विकास किया है, और महिलाओं के स्वास्थ्य का सुधार करने, निरक्षरता निवारण और छोटी ऋण देने आदि तरीकों से चीनी महिलाओं व बालकों के जीवन व विकास पर्यावरण सुधारने के लिए अच्छी भूमिका अदा की है। उच्च क्वौलिटी और सदिच्छा के काम से अखिल चीन महिला संघ को अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से व्यापक सराहना प्राप्त हुई है। अखिल चीन महिला संघ सब से अच्छी सहयोगी सर्वमान्य हो गया है।

इधर के वर्षों में, चीनी महिला संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अनेक महिला संगठनों के साथ विविधतापूर्ण व कारगर अंतरराष्ट्रीय सहयोग परियोजनाओं का आयोजन किया। उन में ये शामिल हैं:

"चीन कनाडा महिला कानून मुद्दा"(1998) । यह कनाडा अंतरराष्ट्रीय विकास कार्यालय द्वारा लगाई पूंजी पर अखिल चीन महिला संघ और कनाडा कम्युनिटि इंस्टीट्युट द्वारा संयुक्त रुप से कार्यान्वित की गयी एक सहयोग परियोजना है। इस परियोजना का मकसद बुनियादी क्षेत्रो में महिलाओं के कानून अवधारण को उन्नत करने तथा कानून के प्रयोग की क्षमता बढ़ाने ,कानून काम में लगे कर्मचारियों की सामाजिक लिंग संबंधी अवधारण एवं महिला संगठनो की कानून प्रसार प्रचार व शिक्षा देने की क्षमता उन्नत करने से महिलाओं के हित व अधिकार संबंधी कानूनों व नियमावलियों को और अच्छी तरह अंजाम दिया जाना, महिलाओं के हितों व अधिकारों की रक्षा की जाना है । इस परियोजना का उपभोग करने वाली अनेक महिलाओं ने कानूनी हथकंडे का प्रयोग कर अपने हितों व अधिकारों की रक्षा करना सीखा है।

"मोंगकुंग नदी के शाखा घाटी क्षेत्र में महिलाओं व बालकों की तस्करी की रोकथाम व विरोध करने की परियोजना"भी है । यह वर्ष 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की सहायता में अखिल चीन महिला संघ द्वारा दक्षिण चीन के युन्नान प्रांत में अपनायी गयी अंतरराष्ट्रीय सहयोग परियोजना है। परियोजना से महिलाओं की सांस्कृतिक गुणवत्ता व कानून अवधारण को उन्नत करने, आत्म रक्षा की क्षमता बढ़ाने और छोटी ऋण देने जैसे विषयों को एक साथ मिला कर युन्नान प्रांत की महिलाओं ने महिलाओं व बालकों की तस्करी की रोकथाम का ज्ञान प्राप्त किया और परियोजना से इस क्षेत्र की महिलाओं के आत्म विकास के लिए स्थिति तैयार हुई हैं। इन महिलाओं को जो आमदनी प्राप्त होती है , वह पहले केवल बाहर जा कर काम करने से ही मिल सकती थीं। अब उनके अपहरण व तस्करी का खतरा खासा ज्यादा कम कर दिया गया है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040