Web  hindi.cri.cn
राजनीतिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी

 

चीनी संविधान में ये निर्धारित किये गये हैं कि चीनी महिलाएं पुरुषों की ही तरह समान राजनीतिक अधिकारों का उपभोग करती हैं। चीनी महिलाओं व पुरुषों के बीच चुनाव में भाग लेने तथा खड़े होने का समान अधिकार होता है। वे समानता के साथ राज्य के मामलों के प्रबंध में भाग ले सकती हैं और राजकीय पद संभाल सकती हैं। दसवीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों में महिलाओं की संख्या 604 है, जो प्रतिनिधियों की कुल संख्या का 20 प्रतिशत है। दसवीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी में महिला सदस्यों की संख्या 21 है, जो स्थायी कमेटी के कुल सदस्यों की संख्या का 13.2 प्रतिशत है। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की दसवीं राष्ट्रीय कमेटी के सदस्यों में 372 महिला सदस्य हैं, जो कुल संख्या का 16.7 प्रतिशत है। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की स्थायी कमेटी की स्थाई समिति में 35 महिला सदस्य, जो इस की कुल संख्या का 11.7 प्रतिशत है। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के अनुपात को सुनिश्चित करने और राजनीतिक अधिकारों का पूर्ण उपभोग करवाने के लिए चीन ने महिला कर्मचारियों की प्रशिक्षण व चयन व्यवस्था को परिपक्कव किया है। वर्ष 2003 में चीन में कुल सात महिलाओं ने राज्य नेता का पद संभाली है। वे हैं, चीनी उप प्रधान मंत्री वू ई, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी की उपाध्यक्ष ह लू ली, गू श्यो ल्येन, वू श्वेन छी मूग, चीनी स्टेट कौंसलर छन ज़ी ली, चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी की उपाध्यक्ष ल्यू येन तुंग और हाओ च्येन श्यू । चीनी राज्य परिषद के 28 मंत्रालयों व आयोगों में एक महिला मंत्री ( उन का दूसरा पद ) और 15 उप मंत्री हैं। देश के प्रांतों, प्रिफेक्चरों और काऊंटियों की सरकारी नेताओं में 5056 महिलाएं हैं, जिन में प्रांत स्तरीय सरकारी महिला नेता 56 हैं, महिला मेयरों की संख्या 500 हैं। राजनीति में व्यापक चीनी महिलाओं की भागीदारी की चेतना उल्लेखनीय बढ़ गयी है। चीनी स्थानीय जन प्रतिनिधि सभाओं के प्रतिनिधियों के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी दर 73.4 प्रतिशत है। (तस्वीर) चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी की महिला सदस्या वृहद जन सभा भवन से बाहर आती हुई । चीनी उप मंत्री सुश्री वू ई ब्रिटेन में भाषण देती हुई

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040