|
तिब्बत स्वायत्त प्रदेश चीन के पांच स्वायत्त प्रदेशों में से एक है ,जिस का संक्षिप्त नाम तिब्बत है ।तिब्बत तिब्बती जाति प्रधान जातीय स्वाशासित क्षेत्र है ।तिब्बत चीन के दक्षिण पश्चिम व छिंग हाइ तिब्बत पठार के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है ।वह दक्षिण व पश्चिम में म्यांमार ,भारत ,भूटान ,सिक्किम और नेपाल से सटा है ,जिस की सीमा रेखा की लंबाई कोई चार हजार किलोमीटर है ।तिब्बत का कुल क्षेत्रफल 12लाख20हजार वर्गकिलोमीटर से अधिक है ,जो चीन की कुल भूमि का 12.8 प्रतिशत है ।
तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की औसत ऊंचाई समुद्र सतह से 4000 मीटर से अधिक है ,जो छिंग हाइ तिब्बत पठार का मुख्य भाग है ।विश्व में वह विश्व की छत के नाम से मशहूर है ।तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की कुल जनसंख्या 26 लाख से अधिक है ।इस में तिब्बती जाति की आबादी 25 लाख है ,जो स्वायत्त प्रदेश की कुल जनसंख्या की 96 प्रतिशत है ।चीन के विभिन्न प्रांतों में तिब्बत की जनसंख्या सब से कम है और इस की जन सघनता भी सब से नीची है ,जहां प्रति वर्गकिलोमीटर के हिस्सा में औसतः दो व्यक्तियों से भी कम है ।
|