|
ह्वांग ह्वा, 1976 से 1982 तक चीनी विदेश मंत्री।
ह्वांग ह्वा, वर्ष 1971 में संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन के कानूनी सीट की बहाली के बाद, संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित चीन के प्रथम स्थायी प्रतिनिधि और सुरक्षा परिषद में चीन के प्रतिनिधि रहे। वर्ष 1976 में उन्होंने विदेश मंत्री का पद संभालने लगा। ह्वांग ह्वा ने चीनी प्रतिनिधि मंडल को लेकर संयुक्त राष्ट्र महा सभा के 29वें ,32वें ,33वें ,35वें और 37वें अधिवेशनों में भाग लिया था। वर्ष 1978 के अगस्त माह में, उन्होंने जापानी विदेश मंत्री के साथ पेइचिंग में चीन लोक गणराज्य व जापान के बीच शांति व मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किया। वर्ष 1978 में उन्होंने अमरीकी प्रतिनिधियों के साथ दोनों देशों के बीच राजनयकि संबंधों की स्थापना संबंधी वार्ता में चीनी प्रतिनिधि दल का नेतृत्व किया । वर्ष 1982 में उन्होंने अमरीकी विदेश मंत्री किसन्जर के साथ अमरीका द्वारा थाईवान को हथियार बेचने की समस्या का हल करने की 17 अगस्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किया। वर्ष 1985 से 1995 तक, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कार्यवाही परिषद के वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया। अब वे चीनी अंतरराष्ट्रीय मित्र अनुसंधान संस्थान के प्रधान , चीनी अंतरराष्ट्रीय मैत्री संपर्क संघ के प्रधान , चीनी कल्याण संघ के अध्यक्ष और सुंग छिंग लिन कोष के अध्यक्ष रहें हैं।
|