Web  hindi.cri.cn
प्रमुख शहर

थाईपेई शहर

थाईपेई शहर थाईवान द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है, जिस का कुल क्षेत्रफल 272 वर्ग किलोमीटर है। वह थाईवान द्वीप का सब से बड़ा शहर है, जिस की जनसंख्या 27 लाख है, जो थाईवान द्वीप की कुल जन संख्या का आठवां भाग बनता है।

थाईपेई शहर थाईवान प्रांत का उद्योग व वाणिज्य केंद्र है। थाईवान के बड़े बड़े कंपनियों, कारोबारों, बैंकों और दुकानों ने शहर में अपना अपना मुख्यालय स्थापित किया है। थाईपेई शहर को केंद्र में रखकर थाईपेई काऊंटी, थाओव्यान काऊंटी और जीलुंग शहर समेत समेत थाईवान प्रांत का सब से बड़ा औद्योगिक उत्पादन क्षेत्र और वाणिज्य क्षेत्र संपन्न हुआ है ।

थाईपेई शहर थाईवान प्रांत का सांस्कृतिक व शैक्षिक केंद्र भी है। मशहूर थाईवान विश्वविद्यालय, राजनीतिक विश्वविद्यालय, थाईवान नॉमर्ल विश्वविद्यालय आदि 24 उच्च शिक्षालय यहां स्थित हैं। इन के अलावा, थाईवान प्रांत के प्रेस, प्रकाशन, ब्रॉडकास्टिंग, टी वी सेन्टर और प्रांत के सब से बड़े पुस्तकालय और संग्रहालय भी यहां स्थित हैं।

थाईपेई शहर में यातायात बहुत विकसित है, वह थाईवान प्रांत के रेल व सड़क यातायात केंद्रों में से एक है। जी लुंग और देन श्वेई बंदरगाह थाईपेई शहर के समुद्री बंदरगाह हैं। थाईपेई का सुंग शान हवाई अड्डा थाईवान प्रांत का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

काओ श्योंग शहर

काओ श्योंग शहर का क्षेत्रफल लगभग 150 वर्गकिलोमीटर है, जिस की आबादी 14 लाख से ज्यादा है। काओ श्योंग शहर थाईवान द्वीप में पुराना इतिहास वाला शहर है और वहां अब उद्योग व वाणिज्य व्यवसायों का तेज विकास भी हो रहा है।

काओ श्योंग शहर थाईवान प्रांत का प्रमुख औद्योगिक अड्डा है, जिस में तेल शोधन कारखाना , इस्पात कारखाना और जहाज निर्माण कारखाना आदि थाईवान प्रांत के सब से बड़े कारोबार हैं। वहां का इलेक्ट्रॉनिक उद्योग, मशीनरी निर्माण, सीमेंट, रासायनिक खाद , अल्युमिनियम और शगर आदि उद्योग भी बहुत विकसित हैं। काओ श्योंग शहर थाईवान का मछुआगिरी केंद्र भी है , इस का दूरगामी समुद्री मछुआगिरी व्यवसाय थाईवान प्रांत के प्रथम स्थान पर है।

काओ श्योंग शहर का समुद्री, थलीय और हवाई यातायात बहुत सुगम है। उस का गहरा पानी वाला बंदरगाह काओ श्योंग बंदरगाह बहुत मशहूर है, जिस में एक साथ 38 दस हजार टनभार वाले बड़े जहाज लंगर डाल सकते हैं। काओ श्योंग बंदरगाह के जरिए आयात निर्यात मालों की वार्षिक मात्रा हांगकांग, सिंगापुर, नीदरलैंड के रॉटरडम के बाद विश्व के चौथे स्थान पर है। काओ श्योंग के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में नियमित और अनियमित अंतरराष्ट्रीय व स्थानीय फ्लाइट सेवा मिलती है। विमान से थाईपेई शहर से काओ श्योंग पहुंचने में केवल 40 मिनटों की जरुरत है, जबकि रेल गाड़ी या बस से तो लगभग चार घंटों का रास्ता है।

काओ श्योंग शहर एक सुन्दर शहर है, वहां साल भर गर्मियों का मौसम होता है और सर्दियों का दिन नहीं होता है। चार ऋतुओं में इस शहर में उष्ण कटिबंद का जलवायु होता है।

पांच प्रांत शासित शहर

थाईजुंग शहर

थाईजुंग शहर थाईवान द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित थाईवान का तीसरा बड़ा शहर है, अब वह मध्य थाईवान का सांस्कृतिक, शैक्षिक, आर्थिक व यातायात केंद्र बन गया है। इस शहर में उच्च शिक्षालयों की संख्या थाईपेई शहर के बाद दूसरे स्थान पर है, साथ ही वह थाईवान की बौद्ध संस्कृति का केंद्र भी है। प्रति वर्ष थाईवान में धार्मिक प्रार्थना सभा इस शहर के पाओ च्वेई मठ में आय़ोजित होती है। थाईजुंग शहर बहुत साफ सुथरा है। वह थाईवान प्रांत का सब से साफ सुथरा शहर माना जाता है।

थाईनान शहर

थाईनान शहर थाईवान द्वीप के दक्षिण पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित है, वह थाईवान का चौथा बड़ा शहर है और थाईवान का सब से पुराना शहर भी है। थाईपेई शहर के थाईवान प्रांत की राजधानी बनने से पहले, यह शहर हमेशा ही थाईवान का राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृति केंद्र रहा था । यहां के अनेक एतिहासिक और दर्शनीय स्थल मिलते हैं, जिन में से छी छ्येन भवन, एन फींग पुराना दुर्ग और चन छंगगुंग मठ आदि मशहूर हैं। थाईनान शहर एक ऐसा शहर भी है, जहां गाढ़ा धार्मिक माहोल व्याप्त रहता है। शहर में कुल 200 से ज्यादा मठ व चर्च हैं। बौद्ध व ताओ धर्म के अनुयाई सब से अधिक हैं। क्रिशचन व केथोलिक अनुयायी भी बहुत से हैं।

जी लुंग शहर

जी लुंग शहर थाईवान द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। वह पूर्वी सागर के तट पर स्थित एक बंदरगाह है। यहां यातायात विकसित है। जहाज निर्माण, रासायन, कोयला और मछुआगिरी आदि उद्योग अपेक्षाकृत विकसित है। जी लुंग शहर सब से महत्वपूर्ण मछुआगिरी बंदरगाह भी है, जिस का मत्स्य उत्पादन प्रांत की कुल उत्पादन मात्रा का पांचवां भाग बनता है। वर्ष में 200 से ज्यादा दिन यहां वर्षा होती है, इसलिए, वर्षा बंदरगाह इस बंदरगाह का दूसरा नाम भी है।

शिन जु शहर

शिन जु शहर थाईवान के पश्चिमी समुद्रतट पर एक महत्वूपर्ण वैज्ञानिक व सांस्कृतिक शहर है। थाईवान के मशहूर छिंग ह्वा विश्वविद्यालय, यातायात विश्वविद्यालय और थाईवान का सिलिकन वेलि कहलाने वाले शिन जु विज्ञान उद्यान आदि शिन जु शहर में स्थित हैं।

जा ई शहर

जा ई शहर में थाईवान का सब से बड़ा जलाशय स्थित है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040