लॉस एंजिल्स स्थित चीनी कांसुलेट के बाहर गोलीबारी
  2017-08-02 18:02:02  cri

अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित चीनी कांसुलेट के बाहर 1 अगस्त की सुबह गोलीबारी हुई। 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने कांसुलेट की इमारत पर गोलीबारी की, उसके बाद उसके आत्महत्या कर ली। चीनी कांसुलेट ने अमेरिका से कांसुलेट और चीनी राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी से बंदूकधारी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

लॉस एंजिल्स पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

(श्याओयांग)