21 जुलाई वर्ष 2015 को ब्रिक्स नव विकास बैंक औपचारिक तौर पर खुला था। कामथ ने जानकारी देते हुए कहा कि योजनानुसार बैंक साल 2017 में 10 से 15 तक की ऋण परियोजनाओं की पुष्टि की जाएगी, जिनका पैमाना 2 अरब 50 करोड़ डॉलर से 3 अरब डॉलर तक होगा। साल 2017 से 2018 में बैंक की 23 परियोजनाएं होगी, जिनका पैमाना 6 अरब डॉलर रहेगा। इनमें 5 परियोजनाएं चीन की हैं, जिनका पैमाना 1 अरब 70 करोड़ डॉलर होगा। ये सभी परियोजनाएं संप्रभु ऋण हैं, जिनका प्रयोग मुख्य तौर पर हरित ऊर्जा, सबवे, हवाई अड्डे आदि बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में किया जाएगा।
(श्याओ थांग)